

कोरबा – 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत रेंकी बजरंग चौक में भूस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के तत्वावधान में ध्वजारोहण किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में जनुक दास दीवान उपस्थित थे। जहां जनुक दास दीवान ने ध्वजारोहण किया,इस दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम्,जय जवान-जय किसान वीर शहीदों व छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष से बजरंग चौक गुंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सरपंच तीजराम उर्रे, उपसरपंच शिव यादव,प्रदेश अध्यक्ष ऊषा विश्वकर्मा,जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव, जिला सचिव प्रमोद पटेल,मंगल संग्राम,मरार पटेल समाज के प्रमुख दयाराम पटेल, नाथूराम पटेल,मिथून कैवर्त,अजय पटेल, शंकर पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं ग्राम के लोग मौजूद थे।







Comments are closed.