वोट चोरी के खिलाफ बीजापुर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, लोकतंत्र बचाने का संकल्प ।

बीजापुर – कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में हेरफेर और चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को मोर्चा खोला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर निकाले गए इस कैंडल मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।कांग्रेस भवन से शुरू होकर जयस्तंभ चौक तक पहुँचे इस विरोध मार्च में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियाँ और पार्टी के झंडे थामे, “वोट चोर गद्दी छोड़” और “लोकतंत्र बचाओ” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। इस दौरान माहौल पूरी तरह विरोध की आवाज़ों से गूंजता रहा।मार्च में विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, महिला कांग्रेस की शेख राजिया, पार्षद बबिता झाड़ी, युवा कांग्रेस नेता एजाज खान, अशोक राठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।नेताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने और जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा उजागर की गई मतदाता सूची में गड़बड़ी पूरे तंत्र पर सवाल खड़े करती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि जनता की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का डटकर मुकाबला किया जाएगा।जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि अगर लोकतांत्रिक मूल्यों से खिलवाड़ जारी रहा तो जन आंदोलन खड़ा कर सरकार को जवाब देना पड़ेगा।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!