शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नुनेरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नुनेरा। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नुनेरा में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण शामिल रहे।इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच जागृति मुकेश श्रोते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ राजेश पुरी गोस्वामी कदीर हुसैन सुकालू राम पटेल साथ राधे देवगन अशोक कुमार मरावी भोला अहीर आशा पोर्ते सहित पंच एवं समस्त गांव के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगणों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।विद्यालय की ओर से प्रधान पाठक शारदा घृतलहरे सहित शिक्षिका मनीषा पाण्डेय, लक्ष्मी बंजारे, अशोक भारद्वाज, टीकम कंवर, राम खिलावन कौशिक, निर्मला शर्मा और अमित गौरहा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति का परिचय दिया।अंत में सभी शिक्षकों और अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए बच्चों को देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!