मुख्यधारा में लौटे कदम, आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पहली बार मनाया आज़ादी का पर्व।

नारायणपुर – नक्सल हिंसा की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों ने इस बार स्वतंत्रता दिवस को एक नए अंदाज़ में महसूस किया। वर्षों तक हथियार और भय के साये में जीने के बाद जब उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और देशभक्ति गीतों पर कदमताल किया तो उनकी आँखों में उम्मीद और चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था।लाईवलीहुड कॉलेज गरांजी के पुनर्वास केंद्र में रह रहे 11 पुरुष और 19 महिला आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न करीब से देखा और पूरे मनोभाव से हिस्सा लिया। कभी आज़ादी के जश्न से दूरी बनाने वाले इन लोगों ने कहा कि “आज हमें महसूस हुआ कि असली सुख और सम्मान देश के साथ खड़े होने में है।”सरकार द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यक्रम का यह प्रभावशाली नतीजा है कि अब तक बंदूक थामने वाले हाथ तिरंगे को सलामी दे रहे हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने इसे अपनी ज़िंदगी का अविस्मरणीय पल बताते हुए कहा कि यह उनके लिए एक नई शुरुआत है।यह आयोजन उनके लिए केवल एक उत्सव नहीं बल्कि उस नए सफर की शुरुआत है जिसमें वे भय और हिंसा से निकलकर शिक्षा, सम्मान और रोजगार की राह पकड़ रहे हैं।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!