शराब का दुष्प्रभावः विवाद के बाद दोस्त का गला रेता

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, आरोपी की तलाश जारी

कोरबा 14 अगस्त। नशामुक्ति अभियान के बीच भी जिले में शराब का दुष्प्रभाव सामने आ रहा है। पावर सिटी कोरबा के सर्वमंगला फोकटपारा इलाके में बुधवार रात शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे का गला चाकू से रेत दिया। पीडित को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार है। कोतवाली पुलिस ने मामले में धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया है और उसकी तलाश तेज कर दी है।

बुधवार रात करीब 10 बजे यह वारदात फोकटपारा में हुई। पुलिस के अनुसार, पीडित मुकेश दुबे और आरोपी निकोलस पाल दोनों पुराने दोस्त हैं और इसी क्षेत्र में रहते हैं। घटना के समय दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढने पर निकोलस ने अपने पास रखे चाकू से मुकेश के गले पर वार कर दिया। हमले से मुकेश लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए निगरानी में रखा है।

कोतवाली थाना प्रभारी बी. पटेल ने बताया कि आरोपी निकोलस पाल पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी है और गुप्तचर तंत्र को सक्रिय कर दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

  • Related Posts

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    कोरबा 13 मार्च। कोरबा जिले के ग्राम नेवसा में भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन भुवन लाल यादव के द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में…

    Read more

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
    error: Content is protected !!