स्वतंत्रता दिवस पर पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा ध्वजारोहण

कोरबा। देशभर में स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा झुलेलाल मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पंचायत के अध्यक्ष चंदन दास कोटवानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित जनों के साथ राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता और शहीदों के बलिदान को नमन किया।ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन, पदाधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर किशन दावड़ा, कंवर राम मनवानी, चंदन दास बुधवानी, संतोष वधवानी, बच्चूमल माखवानी, बनवारी पहूजा, मनोज जेठानी, संतोष वधवानी, तोलाराम बत्रा, सभागा माल मनवानी सहित अन्य प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम पर अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति गीत एवं नारों से वातावरण को ऊर्जावान बना दिया। अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया और “भारत माता की जय” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!