खूंटाघाट डेम से कोरबा के इंजीनियर का शव बरामद; कल दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

बिलासपुर । रतनपुर के खूंटाघाट डेम में पिकनिक के दौरान डूबे कोरबा में कार्यरत इंजीनियर का शव गुरुवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश के बालाघाट का रहने वाला विशाल मानकर (26) इंजीनियर था। वह कोरबा जिले के सुभाष नगर दीपका में रहकर रिजिटेक कंपनी में काम करता था । बुधवार को विशाल अपने पांच दोस्तों के साथ खूंटाघाट डेम पिकनिक मनाने आया था। दिनभर मौज मस्ती और खाने के बाद सभी दोस्त जलाशय में नहाने उतरे। नहाने के बाद पांच दोस्त किनारे आ गए, लेकिन विशाल पानी से बाहर नहीं निकल पाया।

काफी देर तक खोजबीन करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। दोस्तों ने तुरंत रतनपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और सर्च आपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ फिर से जलाशय में उतरी। कई घंटों की मशक्कत के बाद विशाल का शव पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा गया। स्वजन के आने के बाद शव का पीएम कराया जाएगा।

  • Related Posts

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    कोरबा 13 मार्च। कोरबा जिले के ग्राम नेवसा में भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन भुवन लाल यादव के द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में…

    Read more

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
    error: Content is protected !!