बाइक चलाते समय युवक को आया अटैक, मौके पर मौत, जिले में एक अजीब तरह की घटना सामने आई है। दरअसल, दोपहर को चलती बाइक पर युवक अचानक गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत की वजह हादसा नहीं, बल्कि हार्ट अटैक बताया है। घटना सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी सिरिल तिर्की (35) बाइक से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया और उसने अपनी बाइक की रफ्तार धीरे-धीरे कम की। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराया और वह वहीं बाइक समेत गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना गांधीनगर थाना पुलिस को दी गई।

CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

इस हादसे का फुटेज आसपास की दुकानों में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि युवक ने घटनास्थल के पास बाइक थोड़ी धीमी की, इसके बाद कार के पास एक गाय से टकराकर बाइक समेत सडक़ पर गिरा और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों का आरोप है कि काफी देर तक युवक का शव सड़क पर पड़ा रहा। एम्बुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंची। बाद में लोगों ने शव को ऑटो में रखकर हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक और कार का नंबर नोट किया और थोड़ी देर बाद लौट गई।

  • Related Posts

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कोरबा 13 मार्च। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिले में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार
    error: Content is protected !!