कोरबा: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं ने नेशनल हाईवे को किया जाम; दोनों तरफ लगीं वाहनों की लंबी कतारें

कोरबा। जिले के पसान आत्मानंद विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। छात्र-छात्राएं अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और तहसीलदार एवं पुलिस समझाइश करने की कोशिश कर रहे हैं।

स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। बताया जा रहा है कि स्कूल में केवल 5 शिक्षक हैं, जबकि सैकड़ों छात्र-छात्राएं हैं। मांग है कि जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्या का निराकरण करें।

बताया जा रहा है कि पसान  स्थित आत्मानंद विद्यालय में दो पाली में स्कूल संचालित होता है, जहां हिंदी माध्यम के बच्चे सुबह 7:00 बजे आते हैं । वहीं, दूसरी पाली में अंग्रेजी माध्यम के बच्चे पढ़ाई करने आते हैं। आज सुबह 7 बजे जब बच्चे स्कूल आए इस दौरान सभी बच्चों ने शिक्षकों की कमी को देखते हुए क्लास में पढ़ाई करने नहीं गए और सभी ने पसान स्थित नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर हाथ में तख्ती लिए चक्का जाम कर दिया। जहां देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते हैं मौके पर जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पसान थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, 112 की टीम को भी इसकी सूचना दी गई और बच्चों को समझने का प्रयास किया गया। लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे।

छात्र-छात्राओं ने बताया कि पिछले दो वर्षों से शिक्षकों की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। वहीं, इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भी दी जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी उनकी बातों को नजर अंदाज किया जा रहा है। ऐसे में उनके पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जबकि शिक्षक केवल पांच है वहीं बच्चे सैकड़ों की संख्या में हैं ।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!