शराब का अवैध परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, सेक्स रैकेट चलाने का भी अंदेशा

कोरबा । कोतवाली पुलिस बुधवारी बस्ती कोरबा निवासी शातिर शराब तस्कर दिलीप सिंह राजपूत को शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक मीना को सूचना मिली थी कि बुधवारी बस्ती में रहने वाला दिलीप सिंह मध्यप्रदेश निर्मित शराब की तस्करी कर रहा है साथ ही देह व्यापार के धंधे में भी संलिप्त है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा दिलीप सिंह के गतिविधियों पर नजर रखने एवम रंगे हाथों पकड़ने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा राहुल देव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में सीएसईबी चौकी प्रभारी उप निरी कृष्णा साहू के साथ टीम का गठन किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कार में अवैध रूप से शराब लेकर बिक्री करने हेतु जाने वाला है। उपरोक्त सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी दिलीप सिंह को कार सहित रोककर चेक करने पर कार में मध्य प्रदेश निर्मित 48 पौवा अंग्रेजी शराब पाया गया आरोपी दिलीप सिंह के पास से मिले 48 पाव शराब जो 8 लीटर 640 मिली लीटर कीमत करीब 5 हज़ार रुपये को कार सहित जप्त कर धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में पकड़ा गया है आरोपी के विरुद्ध थाना दर्री में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध है एवम थाना उरगा में शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा है ।दिलीप सिंह द्वारा सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली है जिसकी तस्दीक की जा रही है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!