
NEWS – GYAN SHANKAR TIWARI
नुनेरा। संकुल नुनेरा के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले में “मां के नाम एक पेड़” अभियान के तहत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 8 की श्रीमती माया रूपेश कंवर की गरिमामयी उपस्थिति में बच्चों ने अपनी माताओं के साथ पौधारोपण कर सेल्फी ली और इसे छत्तीसगढ़ सरकार के पोर्टल पर अपलोड करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक एस.के. गुप्ता, शिक्षक एस.के. जयसवाल, सुबन सिंह पैकरा, विजय तंवर, विजय देवांगन, अतिथि शिक्षक ज्योति महंत, अन्नू लता कंवर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंपा सोरी, मंथन कंवर, मंगली कंवर एवं बिहान समिति अध्यक्ष सूरज बाई का योगदान रहा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।







Comments are closed.