समाज को शर्मसार करने वाली घटना : वहशी दरिंदा ही कर रहा था अपनी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म

कोरबा । पाली । मामला पाली थाना क्षेत्र का है। यहां एक स्वास्थ्य कर्मी महिला अपने पति के साथ निवासरत है। उसकी पुत्री पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रहती थी जो मार्च माह में कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन लगने की वजह से पढ़ाई छोड़कर पाली में माता-पिता के घर आ कर रह रही थी। इस दौरान मां की ड्यूटी कोविड-19 में लगा दी गई जो कोरोना मरीजों की सेवा के लिए दिन-रात एक किए हुए थी। इधर नाबालिक बेटी के घर में अकेले रहने का फायदा उसके पिता ने उठाया। पीड़िता को उसके बचपन के दोस्त के साथ गलत संबंध होना कहकर इस बात के लिए डरा-धमका कर ब्लैकमेल करते हुए पिता ने अग्र क्रियाएं करते हुए बार-बार संबंध बनाने के लिए प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। इस बीच मां के घर लौटने पर किशोरी ने अपनी मां से घटनाक्रम बयां किया तब इस संबंध में पति से बात की लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद 24 अप्रैल 2020 को जब पीड़िता की मां रात्रि ड्यूटी पर थी तब फायदा उठाकर रात करीब 11-12 बजे के मध्य जब किशोरी अपने कमरे में अकेले सोई थी तब नराधम पिता ने उसके साथ जबरन संबंध बनाया। बताया गया कि इससे पहले भी 14 मार्च को बिलासपुर में पीड़िता के साथ इस तरह का दुष्कृत्य पिता ने किया था। इस मामले में कल अपनी मां के साथ थाना पहुंची पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर ने अपने उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया और मातहतों के साथ आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने कड़ी पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल दाखिल कराया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 376 (2f), 376 (2)(n), 354, 354 (क),354(ख), 506, 323 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5 (1)(n), 6, 9(l), 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!