पाली–दीपका मार्ग बना मौत का हाईवे — तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर

कोरबा (पाली)। पाली–दीपका मुख्य मार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात करीब 11 बजे बांधाखार–नुनेरा आम चौक के पास एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ग्राम बांधाखार निवासी अतुल केवर्त (पिता – सुनील केवर्त) गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अतुल केवर्त अपनी मोटरसाइकिल से उड़ता रोड की ओर जा रहे थे, तभी दीपका की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रेलर चालक वाहन रोकने से पहले घायल युवक को लगभग 25–30 मीटर तक घसीटता चला गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, पाली–दीपका मार्ग के इस हिस्से में सिर्फ पिछले एक महीने में 20 से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है। भारी कोयला वाहनों की चौबीसों घंटे आवाजाही, स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था का अभाव और खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा उपाय न होना, यहां के लोगों के लिए यह मार्ग मौत का जाल बन गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे भारी वाहनों की गांव से आवाजाही पूरी तरह रोकने के लिए उग्र आंदोलन करेंगे।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!