KORBA NEWS:दातौन तोडऩे पेड़ पर चढ़ा युवक पेट के बल गिरा, मौत

28 वर्षीय युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। उसका शव नीम पेड़ के नीचे मिला। दो दिन से उसके परिजन तलाश कर रहे थे। करतला पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर मुआयना किया। मर्ग कायम करने के बाद आज उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। करतला पुलिस थाना अंतर्गत चचिया चांपा-चोरभट्टी इलाके में यह घटना हुई। खबर के अनुसार मनमोहन सिंह राठिया चांपा गांव का निवासी है।

वह 07 अगस्त को अपने घर से खेत जाने की बात कह कर निकला था। उसके बारे में पता चला कि वह आदतन शराबी था। कई घंटे बीते पर जब उसकी घर वापसी नहीं हुई तो परिजन चिंतित हुए। यहां-वहां उसकी तलाश शुरू की गई। 24 घंटे बीतने पर पुलिस को अवगत कराया गया। इस बीच रक्षाबंधन की शाम को मालूम चला कि चोरभट्टी गांव की सीमा से सटे एक खेत पर लगे पेड़ के पास युवक का शव मिला। कुछ ही देर में उसकी पहचान मनमोहन राठिया के रूप में कर ली गई।

करतला थाना प्रभारी केके वर्मा और हेड कांस्टेबल पद्मन सिंह ने मौके पर पहुंच मुआयना किया। लोगों से जरूरी पूछताछ की गई। उस दौरान ज्ञात हुआ कि मनमोहन दातौन तोडऩे नीम पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान वह ऊंचाई से पेट के बल गिर पड़ा। इस घटना में उसका मुंह खेत की मिट्टी में धंसा मिला। संभवता: दम घुटने से उसकी मौत हुई, माना ऐसा माना जा रहा है। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा अंतर्गत मर्ग कायम करने के साथ शव को परीक्षण के लिए भिजवाया है। पुलिस ने कहा कि डॉक्टर के अभिमत के आधार पर आगे की जांच पड़ताल की जाएगी।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!