रजगामार में नल-जल योजना के प्लास्टिक पाइपों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

रजगामार में नल-जल योजना के प्लास्टिक पाइपों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजगामार में गुरुवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आग स्कूल परिसर में रखे नल-जल योजना के प्लास्टिक पाइपों में लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड तथा रजगामार पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग काफी तेज थी और पाइपों में अधिक मात्रा में प्लास्टिक होने के कारण आग ने तेजी से फैलाव लिया। इस घटना में बड़ी संख्या में पाइप जलकर खाक हो गए, हालांकि कुछ पाइपों को ग्रामीणों की तत्परता से सुरक्षित निकाला जा सका। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। चूंकि यह घटना बरसात के मौसम में हुई है, इसलिए आग स्वत: लगने की संभावना कम मानी जा रही है। पुलिस इसे संदिग्ध मानकर जांच कर रही है कि कहीं यह किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं। गौरतलब है कि ये पाइप नल-जल योजना के तहत रखे गए थे, जिन्हें आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति के लिए उपयोग किया जाना था। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि आग लगने से किसे लाभ हो सकता है और क्या इससे किसी सरकारी योजना को बाधित करने का प्रयास किया गया है।

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!