रक्षाबंधन पर टूटा मासूम का सपना, सुरक्षा चूक से छात्रा की मौत।

बीजापुर – भैरमगढ़ के इतामपार कन्या आश्रम में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा लक्ष्मी पुनेम का रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने का सपना अधूरा रह गया। घर इंद्रावती नदी के उस पार, मर्रामेटा गांव में होने के कारण लक्ष्मी शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के घर पर रुक गई थी। लेकिन शनिवार सुबह नहाने के लिए पानी भरते समय पैर फिसलने से वह गहरे कुएं में गिर गई और डूबकर उसकी मौत हो गई। समय रहते मदद न मिलने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।गांव वालों का कहना है कि कुआं गहरा था और पानी ज्यादा भरा हुआ था, जिससे शव को निकालने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस दर्दनाक हादसे के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। जिस सौ सीटर कन्या आश्रम में लक्ष्मी पढ़ती थी, उसकी अधीक्षिका घटना के समय आश्रम में मौजूद नहीं थीं और अवकाश पर थीं। अब यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने किससे अनुमति ली और प्रभार किसे सौंपा।सिर्फ दो दिन पहले चेरपाल के पोर्टा केबिन में सांप के काटने से एक छात्र की मौत हो चुकी है। विधायक विक्रम मंडावी का कहना है कि ये घटनाएँ महज़ हादसे नहीं, बल्कि विभाग की लापरवाही का नतीजा हैं। आदिवासी बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के प्रति जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी गंभीर नहीं हैं, जिससे लगातार मासूमों की जान जा रही है। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!