कृषि दुकानों में जिला प्रशासन ने मारा छापा, किसानों को 266 रुपए में दिलाई यूरिया, कालाबाजारी पर नकेल कसने कृषि विभाग ने की कार्रवाई खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने कांकेर जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय टीम गठित की गई है। टीम ने विगत 4 अगस्त को भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के कोरर के निजी कृषि दुकानों में छापेमारी कर कालाबाजारी पर नकेल कसा।

कृषि विभाग के सहायक संचालक सुधीर ददोरिया और गुंजन सिंग भदौरिया के नेतृत्व में खाद-बीज निरीक्षक अमिनेश गावड़े, कृषि अधिकारी किरण भंडारी, प्रवीण कवाची और आशीष साहू ने कोरर में संचालित निजी कृषि केंद्रों में दबिश दी। इस दौरान दुकानों में लगे पीओएस मशीनों और स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें गड़बड़ियां पाई गई।

एक बोरी यूरिया 600 रुपए में बेच रहे 

भानुप्रतापपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि किसानों ने कोरर क्षेत्र के निजी कृषि केंद्र पर दो से तीन गुना अधिक कीमत पर रासायनिक खाद बिक्री करने की शिकायत दूरभाष के माध्यम से की थी। इस पर कृषि विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए कोरर बाजार दिवस के दिन निजी कृषि सेवा केंद्र विजय ट्रेंड्स खाद गोदाम का निरीक्षण किया। गोदाम में मौजूदा स्टॉक में दो सौ बोरी यूरिया खाद उपलब्ध पाया गया।

किसानों ने शिकायत की थी कि एक बोरी यूरिया 500 रुपए से 600 रुपए में बेचा जा रहा है, जिस पर कृषि विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाद खरीदने आए किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दर 266.50 रुपए में यूरिया, 1350 रुपए में डीएपी, 1535 रुपए में पोटाश और 495 रुपए में एसएसपी राखड़ उपलब्ध कराया गया। खाद खरीदने आए 27 किसानों को 79 बोरी यूरिया खाद शासकीय दर 266.50 रुपए की दर से दिलाया गया।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने निजी कृषि दुकान संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के साथ लूट, कालाबाजारी और जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा कि निजी कृषि दुकान संचालकों द्वारा अधिक दर पर रासायनिक खाद बेचे जाने पर कृषि विभाग के अधिकारियों को तत्काल सूचित करें, ताकि अविलंब कार्यवाही की जा सके।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!