गेवरा-कुसमुंडा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत, चालक फरार

कोरबा, 6 अगस्त। गेवरा-कुसमुंडा मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार बाजार के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर (CG 04 JC 9564) और बाइक (CG 12 AH 2745) के बीच जोरदार टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयले से भरा ट्रेलर गेवरा से कुसमुंडा की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। मंगलवार बाजार के पास अचानक सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रेलर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान आशीष कुमार कंवर,पिता वीरू कंवर, निवासी चुनचुनी बस्ती, गेवरा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया , वहीं पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों में आक्रोशहादसे के बाद क्षेत्र में गहरा तनाव देखा गया। लोगों ने बताया कि गेवरा-कुसमुंडा मार्ग पर कोयला ढोने वाले भारी वाहन लगातार दौड़ते हैं और चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे सड़क हादसे आम हो गए हैं।प्रशासन से की यह मांगस्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था सख्त करने, पुलिस गश्त बढ़ाने और वाहनों की गति सीमा पर निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    कोरबा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर, दुरपा परिसर में इस वर्ष भी भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है।…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    केंद्रीय विद्यालय,गोपाल पुर,कोरबा।

    केंद्रीय विद्यालय,गोपाल पुर,कोरबा।

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर
    error: Content is protected !!