
जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक तेज रफ्तार माजदा वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम झिनपुरी निवासी बलजोर श्याम (42) मंगलवार को कुछ सामान खरीदने चोटिया आए थे। वह चोटिया चौक के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीज 04 पी 2645 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।








Comments are closed.