स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बदली रणनीति, गांव से खेतों तक पहुंचकर कर रहे ग्रामीणों की जांच।

अखिलेश उप्पल, बीजापुर

बीजापुर – “मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान के तहत भोपालपटनम ब्लॉक में भी मलेरिया जांच कार्य तेज़ी से जारी है। लेकिन इस आदिवासी बहुल अंचल में स्वास्थ्य टीम को खास किस्म की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, खेती- किसानी का मौसम होने के कारण सुबह होते ही ग्रामीण खेतों की ओर निकल जाते हैं, जिससे घरों में ग्रामीण नहीं मिल पा रहे हैं।इस स्थिति ने जांच अभियान की गति को प्रभावित किया, लेकिन स्वास्थ्य टीमों ने हार मानने की बजाय, सोच में लचीलापन और कार्य में नयापन अपनाया। अब टीम के सदस्य गांव के गलियारों से निकलकर सीधे खेतों की मेड़ों पर पहुंच रहे हैं। जहां किसान धान की रोपाई में जुटे हैं, वहां स्वास्थ्य कर्मी भी मेडिकल किट लेकर खड़े मिलते हैं।”अब जांच वहीं, जहां काम चल रहा है” स्वास्थ्य विभाग की नई नीतिस्वास्थ्य विभाग ने इस क्षेत्र में ‘वर्कप्लेस सर्विलांस’ का तरीका अपनाया है, जिसमें व्यक्ति को उसके कार्यस्थल यानी खेत, जंगल या चरागाह पर ही जाकर जांच की जा रही है। टीमें अब गांव के नक्शों से ज़्यादा खेतों के रास्तों को पहचानने लगी हैं। कंधे पर दवा- बक्सा, हाथ में स्लाइड और पीठ पर भरोसा लिए ये स्वास्थ्य योद्धा अब सुबह- सवेरे खेतों में पहुंच रहे हैं।कभी कीचड़ भरी मेंड़ पर रुककर, कभी किसी पेड़ की छांव में बैठकर, तो कभी फावड़ा पकड़े ग्रामीण के पास खड़े होकर, टीम के लोग मलेरिया की जांच कर रहे हैं, दवा बांट रहे हैं और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। शुरुआत में लोग झिझकते थे, लेकिन अब टीम की मेहनत देखकर खुद ग्रामीण जांच के लिए आगे आ रहे हैं। कई जगहों पर लोग खुद अपने साथियों को बुलाकर टेस्ट करा रहे हैं।

डॉ चलपति राव, बीएमओ, भोपालपटनम”

खेती का समय होने से ग्रामीण दिनभर खेतों में रहते हैं, जिससे गांव में मलेरिया जांच में कठिनाई आ रही है। ऐसे में हमारी टीम अब खेतों और कार्यस्थलों पर जाकर जांच कर रही है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति जांच से वंचित न रहे। ग्रामीणों से सहयोग की अपील है ताकि हम मिलकर क्षेत्र को मलेरिया मुक्त बना सकें।”

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी
    error: Content is protected !!