पी.एम. किसान सम्मान निधि की 20वी किस्त जारी, गरियाबंद जिले के 1 लाख कृषकों को 21 करोड़ की राशि जारी

जिले में मनाया गया पी.एम. किसान दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त की राशि वाराणसी, उत्तर प्रदेश से जारी किया गया। इस दिवस को पूरे देश में पी. एम. किसान दिवस के रूप में मनाया गया।

उक्त कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के 1 लाख 233 कृषकों को 20वीं किस्त के रूप में 21 करोड़ 71 लाख रुपए उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत पुरे देश के 9 करोड़ 70 लाख से अधिक लाभार्थी कृषकों को 20 हजार 500 करोड़ से अधिक की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से किसानों के खातों में हस्तांतरित किया गया। जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं विभिन्न ग्राम पंचायत स्तर पर भी पी. एम. किसान दिवस का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक कृषि एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वय से उप संचालक कृषि जिला-गरियाबंद के सभाकक्ष में किया गया। इसमें वाराणसी में हुए वृहद कार्यक्रम के वेब प्रसारण का अवलोकन करने जिले के किसान एवं जनप्रतिनिधिगण ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। जिसमे क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में लालिमा पारस ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गरियाबंद एवं  लेखराज ध्रुव सभापति कृषि स्थायी समिति गरियाबंद द्वारा किसानो को संबोधित किया गया। 

जिले के 2000 से अधिक किसान रहे उपस्थित 

सहायक संचालक कृषि, नरसिंग ध्रुव द्वारा कार्यक्रम के दौरान किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध केवायसी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया, ताकि लाभार्थी कृषक स्वतः ही जांच कर जानकारी प्राप्त कर सकें। उक्त कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद के वैज्ञानिक डॉ. शालू अब्राहम, प्रवीण जामरे एवं तुषार मिश्रा द्वारा उन्नत कृषि तकनीक, कीट-व्याधि नियंत्रण, रासायनिक कीटनाशकों से होने वाले नुकसान, जैविक खेती के बारे में विस्तारपूर्वक उपस्थित कृषकों को जानकारी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को संम्बोधित करते हुए सहायक संचालक कृषि श्री ध्रुव के द्वारा धान के स्थान पर दलहन तिलहन मक्का एवं अन्य फसलों के उत्पादन हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही जैविक खेती अपनाकर मृदा एवं पर्यावरण स्वास्थ्य के प्रबंधन अपनाने हेतु कृषको से अपील किया गया। पी. एम. किसान दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिले के 2000 से अधिक किसान तथा जिला, विकासखंड एवं ग्रामीण स्तर के अधिकारी कर्मचारी व किसान मित्र उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!