गिरधारी सेवलानी को कोर्ट से राहत, बंटू रोहरा अब भी न्याय के इंतज़ार में — MP सिविल सप्लाईज़ अफसरों की साजिश से 6 मिलें बंद, करोड़ों की राशि अटकी

कटनी, मध्यप्रदेश | mediasession24.in 2022 में दर्ज किए गए झूठे आपराधिक मामले में गिरधारी सेवलानी को आखिरकार न्याय मिल गया है। कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से दोषमुक्त करार दिया है।इस मामले की जांच कर रहे थे मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी — संजय सिंह (जांच प्रभारी) और मधुर खुद (तत्कालीन जिला प्रबंधक)। आरोप है कि इन दोनों ने अपने पद का दुरुपयोग कर गिरधारी सेवलानी के खिलाफ झूठा केस गढ़ा, जबकि उन्होंने पहले ही लाखों रुपये की एडवांस सिक्योरिटी राशि जमा कर रखी थी।साजिश का नतीजा ये हुआ कि गिरधारी को चार साल तक सामाजिक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उनकी मिल बिकवाई गई और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। इससे भी बड़ा असर यह हुआ कि कटनी की 6 चावल मिलें बंद हो गईं, और सैकड़ों परिवार बेरोजगारी की चपेट में आ गए।ऐसी ही साजिश का शिकार ‘रोहरा इंडस्ट्रीज’ के प्रोपराइटर बंटू रोहरा भी हुए हैं।उनके ऊपर भी इसी प्रकार का फर्जी आपराधिक मामला दर्ज कराया गया, जो पिछले 4 वर्षों से थाना माधव नगर, कटनी में लंबित पड़ा है।अब तक उसका चालान डायरी माननीय कटनी न्यायालय में पेश तक नहीं की गई है।बंटू रोहरा आज तक इस झूठे प्रकरण की वजह से सामाजिक प्रताड़ना झेल रहे हैं, और उनकी ₹2 करोड़ 50 लाख की एडवांस सिक्योरिटी राशि भी फंसी हुई है।व्यापारी संगठनों का कहना है कि सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन के इन अधिकारियों ने पद का खुला दुरुपयोग किया, और प्रमोशन व निजी फायदे के लिए निर्दोष व्यापारियों को बलि का बकरा बना दिया।अब व्यापारी वर्ग और जनप्रतिनिधि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, साथ ही पीड़ित व्यापारियों को न्याय और मुआवजा देने की अपील कर रहे हैं।

कृष्णा रोहरा जनता वाणी न्यूज़ | कटनी

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!