छत्तीसगढ़: ड्राइवर को झपकी आने से नाले में गिरी कार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समेत 2 की मौत

गरियाबंद। जिले में देर रात ड्राइवर को झपकी आने से एक कार बेकाबू होकर नाले में गिर गई। गेट लॉक होने से 5 लोग अंदर ही फंस गए। सुबह लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, तब तक भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत 2 लोगों की मौत हो गई।जबकि 3 लोग घायल हैं। सभी लोग बिलाईगढ़ से भूतेश्वर नाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

मरने वालों की पहचान बिलाईगढ़ जिले के भटगांव निवासी लोकेश साहू (35) और पंकज दास मानिकपुरी ​​​​​​(38) भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में हुई है। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, एक कार में बिलाईगढ़ से 5 लोग सवार होकर गरियाबंद के भूतेश्वर नाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रविवार-सोमवार की रात 2 बजे कार चला रहे पंकज दास को झपकी आ गई। जिस कारण कार एक पत्थर से टकराकर सीधे नाले में गिर गई।

बताया जा रहा है कि, कार के नाले में गिरने से सभी गेट लॉक हो गए। जिससे पांचों लोग अंदर ही फंस गए। वो रात भर चीखते-चिल्लाते रहे। जब सुबह करीब 5 से 6 बजे लोग शौच के लिए नाले के पास पहुंचे, तो उनकी नजर कार पर पड़ी। जिसके बाद गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया।

तब तक हादसे में लोकेश साहू और पंकज दास मानिकपुरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश कुमार आदित्य, ननकी साहू और दयाराम यादव घायल हैं। तीनों घायलों को फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जबकि मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!