अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

कोरबा/पाली:- अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल पाली के विद्यार्थियों ने सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) कोरबा का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस भ्रमण के दौरान, विद्यार्थियों ने संस्थान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और प्रशिक्षण केंद्रों का अवलोकन किया और विशेषज्ञों से पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक इंजीनियरिंग, मोल्ड डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की।
CIPET के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि 10वीं के बाद संस्थान के विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश लेकर वे इस क्षेत्र में एक उज्ज्वल कैरियर बना सकते हैं।
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में उपलब्ध कैरियर विकल्पों के बारे में जानना था।
सिपेट के प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर संजीव पांडेय और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। स्कूल के निदेशक गणेश जयसवाल ने बताया कि “इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और करियर की स्पष्ट दिशा तय करने में सहायक होते हैं। भ्रमण में विद्यालय के शिक्षकगण तथा स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!