माओवादियों द्वारा लगाए प्रेशर IED की चपेट में आकर ग्रामीण गंभीर रूप से घायल।

अखिलेश उप्पल, बीजापुर

बीजापुर – जिले के उसूर थाना क्षेत्र में एक बार फिर माओवादियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में आकर ग्रामीण घायल हो गया। पुजारीकांकेर के जंगल में पशु चराने गए एक ग्रामीण के पैर के नीचे माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी (IED) में विस्फोट हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलमू गंगा, उम्र 50 वर्ष, निवासी स्कूलपारा पुजारीकांकेर, सोमवार की शाम लगभग 4:30 से 5:00 बजे के बीच जंगल की ओर मवेशी चराने गया था। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्र में जमीन में दबे आईईडी पर अनजाने में पैर पड़ जाने से जोरदार विस्फोट हुआ।विस्फोट के कारण कलमू गंगा के पैर के तलवे में गंभीर चोटें आई हैं और वह मौके पर ही लहूलुहान अवस्था में गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही CRPF कैम्प पुजारीकांकेर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उसूर रेफर किया गया।ग्रामीण की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन घटना ने क्षेत्र में एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।प्रशासन व सुरक्षा बलों ने आमजन से अपील की है कि वे जंगल या संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतें। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नजर आती है तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना या सुरक्षा बल कैम्प को सूचित करें।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    Comments are closed.

    You Missed

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
    error: Content is protected !!