आईएएस श्रीमती नम्रता चौबे ने जिला पंचायत सीईओ का पदभार ग्रहण किया।

अखिलेश उप्पल, बीजापुर

बीजापुर – जिला पंचायत बीजापुर में प्रशासनिक जिम्मेदारी श्रीमती नम्रता चौबे को दी गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच की अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने आज जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।श्रीमती चौबे ने कार्यभार संभालने के बाद विभिन्न विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की विकास योजनाओं की संक्षिप्त समीक्षा भी की। उनके आगमन से जिला प्रशासन में नई ऊर्जा और दक्षता की उम्मीद की जा रही है।श्रीमती चौबे इससे पहले अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली, जिला महासमुंद के पद पर पदस्थ थीं, जहाँ उन्होंने राजस्व, भूमि प्रबंधन और लोकसेवा वितरण में उल्लेखनीय कार्य किए। कार्य के प्रति उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए वे पूर्ववर्ती कार्यक्षेत्रों में जानी जाती रही हैं।मूलतः झारखंड राज्य के गढ़वा जिले की रहने वाली श्रीमती नम्रता चौबे, तेज- तर्रार प्रशासनिक क्षमता और सकारात्मक कार्यशैली के लिए पहचानी जाती हैं। उनके कार्यभार ग्रहण से जिले में विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आने की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    Comments are closed.

    You Missed

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप
    error: Content is protected !!