KORBA NEWS : क्लासरूम के बाहर घूम रही थी मादा गोह, सर्प मित्र की मदद से रेस्क्यू किया गया शेड्यूल 1 का खूबसूरत सरीसृप…

कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में सरीसर्प बचाव अभियान, आरसीआरएस की टीम ने किया रेस्क्यूकोरबा,02अगस्त शनिवार को कमला नेहरू महाविद्यालय में एक अनोखी घटना घटी, जब कक्षा में एक मादा गोह प्रजाति (वेरनेस प्रजाति) का जीव पाया गया। यह डब्ल्यूपीए 2022 के अनुसार शेड्यूल 1 का जीव है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने तुरंत सर्प मित्र एवं आरसीआरएस के सदस्य उमेश यादव को सूचित किया।सूचना मिलने पर सर्प मित्र उमेश यादव का दल कॉलेज पहुंचा और जंतु विज्ञान के सहायक प्राध्यापकों की उपस्थिति में कुशलतापूर्वक सांप का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद, सुरक्षित स्थान पर विभागीय संज्ञान के साथ उसके प्राकृतिक आवास में रिलीज़ कर दिया गया।प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने किया पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण के लिए प्रेरितप्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने जीवों के संरक्षण के लिए प्रयासों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने आमजनों और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जीव संरक्षण में सदैव भागीदार बनें। अपने आस पास ऐसे जीव नजर आएं तो उनपर हमला न करें, बल्कि वन विभाग को सूचित करें। उन्होंने उमेश यादव अनीश यादव और हिमांशु यादव को इस कार्य के लिए बधाई दी। डॉ बोपापुरकर ने कहा कि कमला नेहरू महाविद्यालय में समय-समय पर जीव और पादप संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है। इस घटना ने एक बार फिर से पर्यावरण और जीव संरक्षण के महत्व को उजागर किया।विद्यार्थियों को दी गई रोचक जानकारीमहाविद्यालय के जंतु विज्ञान के प्राध्यापकों के सहयोग में चले इस अभियान से छात्रों को यह सीखने का अवसर मिला कि कैसे जीवों के साथ सहानुभूति और सावधानी से व्यवहार किया जा सकता है। यह पहल छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देगी। कमला नेहरू महाविद्यालय का यह सरीसृप बचाव अभियान न केवल जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाता है, बल्कि छात्रों को भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझने में मदद करता है। इस तरह के प्रयासों से हम अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों और जीव-जन्तुओं की रक्षा कर सकते हैं।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    Comments are closed.

    You Missed

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप
    error: Content is protected !!