बोड़ला और पुसनार के जंगलों से तीन माओवादी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री और प्रिंटर जब्त।

अखिलेश उप्पल, बीजापुर

बीजापुर – जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी, कोबरा 201 व 202, और केरिपु 222 बटालियन की संयुक्त टीम ने थाना बीजापुर के अंतर्गत पेद्दाकोरमा और बोड़ला पुसनार के बीच जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर तीन सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए माओवादियों की पहचान कल्लू हपका, सुक्की हेमला और सोमा उईका के रूप में हुई है। सभी माओवादी संगठन में पार्टी सदस्य के तौर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये तीनों 29 जुलाई को इसी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में भी शामिल थे।गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर सुरक्षाबलों ने जंगल में छिपाकर रखे गए माओवादियों के सामान को बरामद किया। इसमें माओवादी वर्दियां, पिट्ठू बैग, संगठन से संबंधित साहित्य, बेल्ट, पोच और एक रंगीन प्रिंटर भी शामिल है, जो कि प्रचार- प्रसार में उपयोग किया जाता था। इन सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    Comments are closed.

    You Missed

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप
    error: Content is protected !!