कलेक्टर ने आदिवासी छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर जताई सख्ती, साफ-सफाई और स्वास्थ्य परीक्षण को दी प्राथमिकता।

अखिलेश उप्पल, बीजापुर

बीजापुर – जिले के कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए छात्रावासों और आश्रमों की स्थिति पर गहरी चिंता जताई और अधिकारियों को मौजूद व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधा में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों को चाहिए कि वे अपने यहां की पंजियों को समय पर अपडेट रखें। बच्चों का नियमित मेडिकल चेकअप, और बीमार बच्चों के लिए अलग कक्ष की तत्काल व्यवस्था अनिवार्य की गई है।इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि छात्र-छात्राओं के जरूरी दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जाए ताकि भविष्य में किसी योजना का लाभ लेने में कोई बाधा न आए। कलेक्टर ने बीते पांच वर्षों में छात्रों को प्रदाय की गई सामग्री का भौतिक सत्यापन करने को कहा, साथ ही स्टॉक रजिस्टर में हर वस्तु का लेखा-जोखा दर्ज करने को भी कहा। अनुपयोगी या मरम्मत योग्य सामग्री के निस्तारण के लिए एक प्रक्रिया तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।मौसमी संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित रखने हेतु परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव रोकने, खिड़कियों में जाली लगाने और स्वस्थ भोजन परोसने को प्रमुख प्राथमिकता दी गई। कलेक्टर ने कहा कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और तय मीनू के अनुरूप ही भोजन तैयार होना चाहिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री भूपेंद्र अग्रवाल, सहायक आयुक्त श्री देवेंद्र सिंह, डीईओ श्री लखनलाल धनेलिया और सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    Comments are closed.

    You Missed

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
    error: Content is protected !!