नदी नहीं, अब नल का जल चुन रहे हैं ग्रामीण – बामनपुर, गुंजेपरती और नंबी में बदली सोच।

अखिलेश उप्पल, बीजापुर

बीजापुर – जिले के सुदूरवर्ती गांव अब सिर्फ जल आपूर्ति की दृष्टि से आत्मनिर्भर नहीं रहे, बल्कि अब वे जल गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी सजग हो चुके हैं। भोपालपटनम और उसूर विकासखंड के ग्राम बामनपुर, गुंजेपरती और नंबी ने जल जीवन मिशन के तहत जल जागरूकता की एक मिसाल पेश की है।हालांकि इन गांवों में ‘हर घर नल से जल’ योजना के अंतर्गत पाइपलाइन से पीने योग्य पानी पहले से ही उपलब्ध था, लेकिन कई ग्रामीण अब भी परंपरागत आदतों के चलते नदी-नालों का पानी पीते थे। इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरे बने हुए थे। स्थिति को बदलने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अनोखा प्रयोग किया, जिसका असर ग्रामीणों पर गहरा पड़ा।कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देश पर जल जीवन मिशन की समीक्षा के बाद तय हुआ कि ग्रामीणों को वैज्ञानिक तरीके से पानी की गुणवत्ता समझाई जाए। इस अभियान की ज़िम्मेदारी कार्यपालन अभियंता एस.आर. नेताम, सहायक अभियंता राहुल नाग और जगदीश कुमार देशमुख को सौंपी गई।जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला की केमिस्ट सपना मंडल और जिला परियोजना समन्वयक सुनील चिड़ियम की टीम गांव-गांव पहुंची और वहां की स्थानीय जनता – सरपंच, सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणों के समक्ष नदी के पानी और नल के पानी का परीक्षण किया। जब ग्रामीणों ने खुद देखा कि पारंपरिक स्रोतों का पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जबकि नल का पानी सुरक्षित और स्वच्छ है, तो उन्होंने पीने के लिए केवल नल के पानी का उपयोग करने का संकल्प लिया।ग्रामीणों ने इस पहल को ‘आँखें खोलने वाला अनुभव’ बताया और इसे अपने जीवन की आदतों में बदलाव का कारण माना।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!