बीजापुर में हथियार छोड़, उम्मीदों की राह पर लौटे पूर्व नक्सली।

अखिलेश उप्पल,( बीजापुर )

बीजापुर – जहां एक समय लाल आतंक की गूंज सुनाई देती थी, वहीं अब कारीगरी की आवाजें सुनाई देने लगी हैं। कभी बंदूक थामने वाले हाथ अब ईंट-गारा जोड़ रहे हैं। बीजापुर जिले में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की ज़िंदगी अब तेज़ी से बदल रही है। सरकार की पुनर्वास नीति और कौशल विकास कार्यक्रमों ने उन्हें एक नई पहचान दी है। एक शिल्पी, चालक, कारीगर और सबसे अहम, एक नागरिक के रूप में। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन युवाओं को न सिर्फ संरक्षण दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए तैयार भी किया जा रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को अब भवन निर्माण के लिए राजमिस्त्री का प्रशिक्षण, आधुनिक खेती के लिए ट्रैक्टर और जेसीबी चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।पूर्व महिला नक्सली भी अब सिलाई- कढ़ाई सीखकर अपने जीवन को नए सिरे से गढ़ रही हैं। उनके चेहरों पर अब डर नहीं, आत्मविश्वास की चमक है। प्रशिक्षको का मानना है कि शिक्षा के बिना आत्मनिर्भरता अधूरी है, इसीलिए हर दिन कुछ घंटे इन्हें पढ़ाई और सामान्य ज्ञान की कक्षाएं भी दी जाती हैं।कलेक्टर संबित मिश्रा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों को पहले सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लाइन में रखा जाता है, फिर उन्हें पुनर्वास केंद्रों में भेजा जाता है, जहां उन्हें आवासीय सुविधा के साथ कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। विकास की इस मुहिम को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए संवेदनशील गांवों में सुरक्षा कैंप भी स्थापित किए गए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र जैसी मूलभूत सुविधाओं को वहां तेज़ी से शुरू किया गया है।अब वही हाथ जो कभी जंगलों में छिपे रहते थे, आज जेसीबी चला रहे हैं। जिन आँखों में हिंसा पलती थी, अब वो भविष्य के सपनों से रोशन हैं। बस्तर की धरती अब बारूद की नहीं, बदलाव की खुशबू बिखेर रही है।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!