1 सितंबर से बंद होगी रजिस्ट्री बुकिंग सेवा, महंगी स्पीड पोस्ट बनेगी इकलौता विकल्प

रायपुर। भारतीय डाक विभाग ने एक बड़ा और असरदार फैसला लिया है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। 1 सितंबर 2025 से 50 साल पुरानी सस्ती रजिस्ट्री पार्सल बुकिंग सेवा को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद कोई भी पार्सल भेजने के लिए लोगों को स्पीड पोस्ट का ही विकल्प अपनाना होगा, जो कि काफी महंगा है।

डाक विभाग ने इस सेवा को स्पीड पोस्ट में मर्ज करने का निर्णय लिया है। उप महानिदेशक (मेल) दुष्यंत मुदगिल ने देशभर के पोस्टमास्टरों को इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी है। विभाग का दावा है कि यह बदलाव मेल सेवाओं को आधुनिक और तेज बनाने, ट्रैकिंग सुधारने और कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए किया गया है।

हालांकि हकीकत यह है कि अब डाकघर ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ की नीति छोड़कर पूरी तरह व्यापारिक मॉडल पर चल रहा है।

जेब पर बढ़ेगा बोझ

अब तक 20 ग्राम के पार्सल पर जहां ₹26–₹27 खर्च होते थे, वहीं स्पीड पोस्ट से वही पार्सल ₹41 में जाएगा। यानी लगभग 75% अधिक खर्च। 35 किलो तक के पार्सल के लिए यह राशि हजारों में पहुंचेगी, जिससे डाक विभाग को भारी आमदनी होगी।

स्पीड पोस्ट पर पहले से सवाल

स्पीड पोस्ट की लेट-लतीफी और ट्रैकिंग की खामियां पहले से चर्चा में रही हैं। कभी एडमिट कार्ड देर से पहुंचते हैं, तो कभी राखियां त्योहार के बाद आती हैं। रजिस्ट्री की पावती सुविधा स्पीड पोस्ट में नहीं है, जिससे भरोसे में गिरावट आती है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!