NEWS – Akhilesh Uppal [ Bijapur ]

बीजापुर – शहीदी सप्ताह के दौरान माओवादियों की सक्रियता को देखते हुए माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीआरजी, कोबरा 210 बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 सक्रिय माओवादी पकड़े गए हैं, जिनमें दो महिला माओवादी भी शामिल हैं।गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में दो पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनकी पहचान उईका सेयतु (DAKMS अध्यक्ष) और उईका पायकी (KAMS अध्यक्ष) के रूप में हुई है। इनके साथ कुंजाम सोमलू (DAKMS उपाध्यक्ष), पदम सन्नू (नेन्ड्रा आरपीसी अंतर्गत मिलिशिया सदस्य), उईका नागेश (मिलिशिया सदस्य), और उईका जमली (GRD सदस्य) को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी माओवादी संगठन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। 29 जुलाई को संयुक्त बलों ने धरमापुर जाने वाले कच्चे रास्ते के समीप जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान उक्त माओवादी संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में इनके माओवादी संगठन से जुड़े होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से माओवादी सामग्री भी जब्त की गई है, जिसमें टीफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, सेफ्टी फ्यूज, जमीन खोदने के औजार और माओवादी प्रचार सामग्री शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर बीजापुर न्यायालय भेजा गया है।









Comments are closed.