
अखिलेश उप्पल, बीजापुर 9340670076
बीजापुर – जिले के नैमेड थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनगाचल कैंप से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सीआरपीएफ 22वीं वाहिनी में पदस्थ एक जवान ने बुधवार सुबह खुद को सर्विस रायफल से गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मृतक जवान की पहचान आरक्षक पप्पू यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार जवान कुछ दिन पहले छुट्टी पर गया था और कल ही ड्यूटी पर लौटा था।जवान ने अचानक यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।









Comments are closed.