पाली-दीपका मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: युवक की मौके पर मौत, तीन युवतियां गंभीर घायल

Photo – Gyan Shankar Tiwari ( pali )

ज्ञान शंकर तिवारी (विशेष संवाददाता)

पाली, 28 जुलाई।पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर ग्राम बंधाखार स्थित तिवरता पेट्रोल पंप के समीप आज दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग—खरमोला निवासी युवक अभय और नूनेरा निवासी तीन युवतियां राधा, रौशनी एवं आँचल—कनकी मेले में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बंधाखार के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसा इतना भयावह था कि अभय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की मदद से 112 वाहन के माध्यम से घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है।गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व भी इसी स्थान पर एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। इस दर्दनाक दुर्घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • Related Posts

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    कोरबा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर, दुरपा परिसर में इस वर्ष भी भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है।…

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी
    error: Content is protected !!