KORBA: शिक्षा विभाग में राजनीति का DMC हो रहे शिकार..!आखिर किसको होगा फायदा

?

कोरबा। कोरबा का जिला शिक्षा विभाग काफी दिनों से दुर्भावना और तथाकथित राजनीति का अखाड़ा बनकर रह गया है। यहां घटित होने वाले घटनाक्रमों से लेकर की जाने वाली शिकायतें और उन शिकायतों के जांच में निराधार साबित होने के बाद भी मामलों को जबरिया तूल देने की कोशिश ने यह सवाल अनायास ही खड़ा कर दिया है कि आखिर डीएमसी मनोज पांडेय के खिलाफ कार्रवाई होने से सीधा फायदा किसको होगा?शिकवा-शिकायतों को सोची समझी रणनीति के तहत अलग-अलग स्वरूप देने का काम बाहर से भी कुछ लोगों के द्वारा किया जा रहा है जिससे आपसी समन्वय बिगड़ने के साथ-साथ कहीं ना कहीं जिला शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था और अधीनस्थ कर्मचारियों की निरंकुशता भी सामने आ रही है।0 प्रमाणित अपराधों में सजा से बचे हैं,निराधार शिकायत को तूल दिया जा रहायहां एक बड़ी गजब की स्थिति शिक्षा विभाग के कुछ मामलों में बनी हुई है जिसमें प्रमाणित हो चुके अपराधों में सम्मिलित लोगों को लगातार शीर्ष अभयदान मिलता जा रहा है और वह उन अपराधों की सजा का दंड पाने से वंचित हैं। ये लोग कहीं ना कहीं एप्रोच लगाकर, सामाजिक एप्रोच लगाकर बचे हुए हैं। ऐसे लोग न सिर्फ विभाग बल्कि सिस्टम के लिए भी नासूर हैं और सजा के हकदार भी। दूसरी तरफ वह शिकायत जिसकी दो-दो बार जांच कराई गई और जांच में विभाग के ही कर्मियों ने शिकायत को गलत ठहराते हुए अपना अभिमत जांच अधिकारियों के समक्ष रखा है, यहां तक कि शिकायतकर्ता ने भी शिकायत के मूल बिंदु से हटकर अपने बयान दर्ज कराए, ऐसे में शिकायत की प्रामाणिकता पर जहां संदेह उत्पन्न होने लगा है वहीं यह बात भी मुखर हो रही है कि डीएमसी मनोज पांडेय सम्भवतः जातिगत समीकरणों की राजनीति का शिकार हो रहे हैं। विभाग में यह चर्चा कर्मचारियों के बीच ही गर्म है कि आखिर मनोज पांडेय के खिलाफ रची जा रही साजिश से किसको सीधा-सीधा लाभ होगा या किसकी मंशा पूर्ण होगी? महकमे में चर्चा है कि पूरे घटनाक्रम को महिला संबंधी अपराध करने का प्रयास (अर्थात अपराध हुआ नहीं) से जोड़कर साजिश रची गई है। यह मामला चर्चा में है तो दूसरी तरफ विभाग के ही एक अधिकारी के खिलाफ पूर्व में पॉक्सो एक्ट का मामला पंजीबद्ध हुआ है। नाबालिग बच्ची के साथ किए गए उक्त अधिकारी द्वारा कृत्य को लेकर अपराध दर्ज होने के बाद भी उसके दामन दागदार नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि पर्दे के पीछे से इस दागदार शख्स के साथ-साथ जातिगत समीकरण को सामने रखकर अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने वाले तत्कालीन अधिकारी ने मिलकर यह पूरी साजिश रची है और इन साजिशों के कारण शिक्षा विभाग का वातावरण दूषित होने लगा है।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!