छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में भारी वर्षा के आसार

रायपुर।प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पश्चिम बंगाल क्षेत्र में बने अवदाब और अन्य मौसमी सिस्टम के चलते छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।पिछले 24 घंटों में अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक अवदाब तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट के पास बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में झारखंड और ओडिशा की ओर बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त मानसून द्रोणिका जम्मू से बंगाल तक फैली हुई है, और उत्तर छत्तीसगढ़ में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात भी सक्रिय है।एक अन्य द्रोणिका अरब सागर से होकर छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है, जिससे राज्य में वर्षा की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

  • Related Posts

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    कोरबा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर, दुरपा परिसर में इस वर्ष भी भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है।…

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी
    error: Content is protected !!