
भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी बिग बॉस सीजन 12 में खूब जमी थी. तब दोनों के लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आई थीं. दोनों बतौर पार्टनर शो में आए थे और इनकी लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थी.
भजन सम्राट अनूप जलोटा बीते कुछ सालों में भजनों के अलावा भी लगातार सुर्खियों में रहे हैं. 67 की उम्र में एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि उनकी चर्चा हो रहे हैं. सोशल मीडिया में आई उनकी तस्वीरों को देख लोग शॉक्ड हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें अनूप जलोटा सिर पर सेहरा पहने नजर आ रहे हैं और साथ में दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं मॉडल-एक्ट्रेस जसलीन मथारू . 67 की उम्र में दूल्हा बनने के बाद अनूप जलोटा काफी खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने शेरवानी और सिर पर सेहरा पहना हुआ हैं. दूल्हा बनकर अनूप जलोटा काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं, मॉडल-एक्ट्रेस जसलीन मथारू भी दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं. दोनों की ये तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स शॉक्ड हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों ने शादी कर ली है ? जसलीन मथारू ने ही इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है लेकिन नोट करने वाली बात ये है कि उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया है. उन्होंने सिर्फ फायर वाले दो इमोजी लगाए हैं. दोनों जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, जिसका नाम है वो मेरी स्टूडेंट है. जसलीन ने फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें वह अनूप जलोटा के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए जसलीन ने कैप्शन में लिखा, हाय, आखिरकार काम शुरू. मेरी अपकमिंग मूवी वो मेरी स्टूडेंट है के लिए शूटिंग. अनूप जलोटा ने तीन शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम सोनाली सेठ दूसरी का नाम बीना भाटिया और तीसरी मेधा गुजराल हैं. हालांकि तीनों से उनका रिश्ता नहीं चल सका. इसके बाद उन्होंने इजरायली मॉडल रीना गोलन को भी डेट किया था. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. यूजर्स पूछ रहे हैं ये कब हुआ. कई यूजर्स फनी कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- हमको नहीं मिल रहा दाना और दादा जी खा रहे हैं अनार दाना. आपको बता दें कि भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी बिग बॉस (सीजन 12) के घर में खूब जमी थी. तब दोनों के लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आई थीं. दोनों बतौर पार्टनर शो में आए थे और इनकी लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थी. हालांकि, बाद में अनूप जलोटा ने घर के बाहर आकर इस रिश्ते पर सफाई दी थी और कहा था कि उनके बीच सिर्फ गुरु शिष्य का रि






Comments are closed.