कोरबा के स्टेट हाईवे में लगेंगे हाईटेक कैमरे, रोड एक्सीडेंट रोकने की शुरू हुई कवायद

कोरबा के स्टेट हाईवे में लगेंगे हाईटेक कैमरे, रोड एक्सीडेंट रोकने की शुरू हुई कवायद

कोरबा। देश के 132 ऐसे शहर, जहां वर्ष 2011 की स्थिति में पांच लाख से ज्यादा की आबादी है या ऐसे मेजर डिस्ट्रक्ट, जहां सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट की घटनाएं होती हैं, उन शहरों के स्टेट हाईवे पर आईटीएएसएस योजना के तहत हाईटेक कैमरे लगाने का केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है। रोड एक्सीडेंट रोकने बनाई गई राज्य की नोडल एजेंसी इस योजना का क्रियान्वयन करने जा रही है। इसके लिए नोडल एजेंसी ने एक प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार के पास भेजा है, जिसे केंद्र की ओर से सैद्धांतिक सहमति मिल गई है।आईटीएमएस फेस-2 के तहत रायपुर, दुर्ग-भिलाई तथा कोरबा में 118 स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे उन स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहां रोड एक्सीडेंट की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। राज्य में हर वर्ष रोड एक्सीडेंट में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में रोड एक्सीडेंट में मृत हुए लोगों की संख्या 33 हजार 700 थी। सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट की घटनाएं रायपुर, दुर्ग-भिलाई तथा कोरबा में हुई हैं। रोड एक्सीडेंट में एक तिहाई मृतकों की संख्या इन्हीं तीनों जिलों में रही है। इस वजह से इन तीन शहरों के स्टेट हाईवे, जहां सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट होते हैं, उन स्पॉट की पहचान कर आईटीएमएस योजना के तहत कैमरे लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिन जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे, उनमें नेशनल हाईवे से सटे सर्विस रोड भी शामिल हैं। जिन स्थानों पर रोड एक्सीडेंट ज्यादा होते हैं, वहां 24 घंटे ट्रैफिक पुलिस की तैनाती संभव नहीं है। जहां ज्यादा रोड एक्सीडेंट होते हैं, कैमरे लगने के बाद उस स्पॉट की 24 घंटे निगरानी हो सकेगी। एक्सीडेंट होने पर किस वाहन चालक ने गलती की है, कैमरे के माध्यम से आसानी से इसकी जानकारी मिल पाएगी। इसके बाद दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने में आसानी होगी।बॉक्सट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कटेगा चालानस्टेट हाईवे पर रांग साइड के अलावा तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं होती थी। आईटीएमएस कैमरे लगने के बाद स्टेट हाईवे पर रांग साइड तथा तय लिमिट से ज्यादा रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान जनरेट कर मोबाइल, ई-मेल के माध्यम से भेजा जाएगा।बॉक्सहादसों पर लगेगी रोकज्यादातर रोड एक्सीडेंट की घटनाएं स्टेट हाईवे पर होती हैं। जहां आईटीएमएस के तहत कैमरे लगाए जाने के बाद एक्सीडेंट की घटनाएं कम होंगी। कैमरे की जद में आने से बचने वाहन चालक सावधानी से गाड़ी चलाएंगे तो एक्सीडेंट की घटनाएं कम होंगी। एक्सीडेंट पर अंकुश लगने से सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या में कमी आएगी।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!