
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से शुरू हुई टेक्नोलॉजी की एक नई लहर — Rohra Web Development नाम की एक स्टार्टअप कंपनी ने सिर्फ कम कीमत में न्यूज़ वेबसाइट डिजाइन करने की अनोखी पहल शुरू की है।इस कंपनी का उद्देश्य है छोटे पत्रकारों, यूट्यूब न्यूज़ चैनलों और ग्रामीण रिपोर्टरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना, वो भी बेहद कम लागत में। Rohra Web Development वेबसाइट को प्रोफेशनल लुक, मोबाइल फ्रेंडली इंटरफेस, तेज़ स्पीड और SEO फ्रेंडली फीचर्स के साथ तैयार करता है।कंपनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सेवा बहुत ही कम बजट में, उच्च गुणवत्ता के साथ दी जा रही है, जो कि छोटे मीडिया प्लेटफॉर्म्स और लोकल रिपोर्टर्स के लिए एक वरदान साबित हो रही है।Rohra Web Development की नींव एक 17 वर्षीय युवा वेब डेवेलपर ने रखी है, जिनका उद्देश्य है —”हर पत्रकार और न्यूज़ क्रिएटर की खुद की वेबसाइट हो, ताकि वो बिना किसी टेक्निकल परेशानी के अपनी बात देश तक पहुंचा सके।”छत्तीसगढ़ में डिजिटल मीडिया को नया रास्ता देने वाली ये कंपनी अब तेजी से लोकप्रिय हो रही है।









Comments are closed.