कोरबा: दर्दनाक सड़क हादसे में अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल की मौत। कोरबा-चाँपा मार्ग पर उरगा बाजार से करीब 200 मीटर आगे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल की मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वे सड़क पर वे गिर पड़े और उनके सिर के ऊपर से वाहन का पहिया गुजर गया। घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

अधिवक्ता श्री जायसवाल उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम अंजोरीपाली भैसमा के निवासी थे। वह हर दिन अंजोरीपाली से जिला न्यायालय कोरबा आना- जाना किया करते थे।बीते दिन भी न्यायालय में कामकाज निपटा कर घर लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

अधिवक्ता नरेंद्र जयसवाल के निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी व परिजनों में कोहराम मच गया। उरगा पुलिस ने दुर्घटना की सूचना बाद मौके पर पहुंचकर शव को मार्ग पंचनामा की कार्रवाई उपरांत जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!