दूसरे सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

कोरबा 21 जुलाई। दूसरे सावन सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ जमकर उमड़ी। उन्होंने यहां जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक माहौल देखा गया।

सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना को लेकर लोग उत्साहित हैं। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम शिवालयों में किए जा रहे हैं। आज सुबह 4 बजे से मंदिरों में घंटा और शंख ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज हुई। उन्होंने परंपरागत तरीके से भगवान शिव का पूजन अर्चन किया। जिले के तीन स्थानों के लिए कांवर यात्रा की गई। भक्तों ने हसदेव नदी, हनुमानगढ़ी, नरसिंह गंगा और कोरकोमा के प्राकृतिक स्त्रोत से जल उठाया। भगवान शिव के जयघोष के साथ पदयात्रा की गई और उनके धाम पहुंचकर इसे अर्पित किया गया।

कोरबा जिले में कांवरिया संघ के साथ-साथ रोटरी क्लब, विश्व हिंदू परिषद और नागरिक संगठनों की ओर से अपने सरोकार श्रद्धालुओं की सेवा के लिए काम किया जा रहा है। कांवर यात्रियों के रास्ते पर आधार शिविर लगाकर उनकी जरूरतें पूरी की गई। उधर जनपद पंचायत करतला के द्वारा कनकी के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जरूरी प्रबंध कराए गए हैं। मदिर संमिति ने भी अपनी तरफ से व्यवस्था की है।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!