
सीरिया के सुवैदा शहर में कई हफ्तों से चल रही लड़ाई अब थम गई है। अमेरिका की मध्यस्थता से सीरियाई सेना, ड्रूज़ लड़ाके, बेडौइन जनजाति और इज़राइल के बीच समझौता हुआ है। 20 जुलाई को आधिकारिक तौर पर संघर्षविराम (Ceasefire) लागू कर दिया गया।सरकारी सेना ने इलाके से पीछे हटकर अब सिर्फ शांति बनाए रखने की भूमिका संभाली है। जगह-जगह पर सुरक्षा चौकियां दोबारा स्थापित कर दी गई हैं।इस हिंसा में अब तक 300 से ज्यादा लोग मारे गए, और हजारों लोग घायल हुए हैं। करीब 87,000 लोग बेघर हुए हैं। राहत कार्य शुरू हो गया है, और कुछ इलाकों में दवाइयां व खाना पहुंचना शुरू हुआ है।हालांकि कुछ ग्रामीण इलाकों में ड्रूज़ और बेडौइन गुटों में मामूली झड़पें अब भी जारी हैं। अमेरिका, इज़राइल और अरब देशों की कोशिश है कि हालात दोबारा न बिगड़ें।









Comments are closed.