कोरबा से खबर — “दारू में निकला कीड़ा, शौकीनों की उड़ी नींद!”

कोरबा। शराब के शौकीनों को अब बस hangover से नहीं, हंगामे से भी डरना पड़ेगा। कटघोरा की शासकीय देसी मदिरा दुकान से एक बोतल खरीदी गई, और जब उसे गौर से देखा गया… तो अंदर काला रंग का कीड़ा VIP सीट पर बैठा मिला। फिर क्या था, बोतल में नशा कम और गुस्सा ज़्यादा था — लोगों ने जमकर हंगामा काटा।यह घटना उस सरकारी दुकान की है जो मुख्य मार्ग पर आबकारी विभाग द्वारा चलाई जा रही है, और जहाँ छत्तीसगढ़ एक्साइज विभाग के “लॉन्च किए गए ब्रांड्स” बिकते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को कुछ मदिरा प्रेमी थकान मिटाने की उम्मीद में वहां पहुंचे थे, लेकिन बोतल ने तो और तनाव दे डाला।जैसे ही कीड़ा नजर आया, मज़ा किरकिरा हो गया और भीड़ जुट गई।

जिसने बोतल खरीदी थी, वो तो गुस्से में तमतमाया — “पैसे दिए हैं, कीड़ा फ्री में क्यों?” आसपास के लोग भी बोले, “काम की थकान मिटाने आए थे, अब अस्पताल का टेंशन मिल गया!”

लोगों ने सवाल उठाया — जब बॉटलिंग प्लांट में सब कुछ ‘सुरक्षित’ होता है, तो ये नया ‘सुपर टॉक्सिक एडिशन’ बोतल में कैसे आ गया? यह पहली बार नहीं है, कोरबा में पहले भी शराब में मिलावट की खबरें आ चुकी हैं। लेकिन इस बार कीड़ा साहब ने खुद एंट्री मार ली।अब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और एक्साइज विभाग की भी नींद उड़ गई है।

आख़िर में सवाल ये नहीं कि बोतल में कीड़ा कैसे आया… सवाल ये है कि अगली बार दारू में और क्या मिलेगा — बोनस में मच्छर या बिच्छू?🍾 शराब के शौकीनों से निवेदन है — अगली बार बोतल खोलने से पहले ज़रा टॉर्च जरूर जलाएं। कहीं Cheers से पहले “Chillaya!” ना निकल जाए।

  • Related Posts

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    कोरबा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर, दुरपा परिसर में इस वर्ष भी भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है।…

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    कोरबा : नान में गड़बड़ी, डीएमओ समेत तीन निलंबित,26 मिलर ब्लैकलिस्टेड

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    92.50 अंक के साथ प्रियंजली कंवर ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    जनपद पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का सदस्यों ने किया बहिष्कार, विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरह डीएमएफ से कोटा की मांग

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

    निखिल राठौर को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी
    error: Content is protected !!