
बांधाखार, नूनेरा । ग्राम पंचायत बाधाखार से बोल बम कांवड़ यात्रा संघ की शिवभक्तों की टोली का आज भव्य शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्री मनोज कुमार कंवर ने यात्रियों को भगवा गमछा, नारियल, सेव, केला आदि भेंट कर सप्रेम विदाई दी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में श्री कृष्ण देवांगन ने भी श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप कांवड़ यात्रियों को नारियल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर यात्रा की सफलता की कामना की।
“बोल बम! बोल बम!” के जयकारों के साथ श्रद्धालु भक्तजन रवाना हुए। इस धार्मिक यात्रा में मनीष मिश्रा,शिव कुमार श्रीवास, संतोष कुमार बघेल, राधे मोहन तिवारी, गुरुजी शंकर चौहान, राजेश कुमार श्रीवास, अंजोर सिंह सहित कई शिवभक्त सम्मिलित हुए।
कांवड़ यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु जन शिवधाम पहुंचकर गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।









Comments are closed.