भाजपा पार्षद और स्थानीय महिलाओं ने रामपुर स्थित शराब दुकान को अन्यत्र विस्थापित करने किया प्रदर्शन

भाजपा पार्षद और स्थानीय महिलाओं ने रामपुर स्थित शराब दुकान को अन्यत्र विस्थापित   करने किया प्रदर्शन

– रामपुर क्षेत्र में स्थित शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय महिलाओं और वार्ड पार्षद चंद्रलोक सिंह ने एक बार फिर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं शराब दुकान और उसके पास संचालित चकना दुकानों का विरोध करने के लिए मौके पर पहुंचीं। महिलाओं को देखते ही वहां मौजूद शराबी तितर-बितर हो गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि चकना दुकानों के कारण उन्हें वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। शराबियों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की जाती है, जिसका बुरा असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी पड़ रहा है। महिलाओं ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए इन दुकानों को तत्काल बंद करने की मांग की।

वार्ड पार्षद चंद्रलोक सिंह ने बताया कि पहले भी इस शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर वे एक महीने तक टेंट लगाकर बैठे थे। उस समय आबकारी विभाग ने दुकान विस्थापन का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके उलट, अब चकना दुकानें भी संचालित होने लगी हैं, जिससे वार्डवासियों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। पार्षद ने आबकारी विभाग पर जमकर लापरवाही का आरोप लगाया।

आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों से 1 सितंबर तक का समय मांगा है और शराब दुकान को विस्थापित करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि इन चकना दुकानों में निर्धारित समय से पहले और बाद में भी शराब बेची जाती है, जिसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है।

वार्ड वासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आबकारी विभाग उनकी मांगों को नहीं मानता है और शराब दुकान का विस्थापन नहीं करता है, तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। रामपुर के निवासियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है और वे अपनी सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल के लिए प्रतिबद्ध दिख रहे हैं।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!