CG BREAKING: छुरा की ‘गोल्डन गर्ल’ संध्या साहू ने की खुदकुशी, फैली सनसनी . राजिम/छुरा। राज्य और

राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) में चार गोल्ड सहित छह पदक जीत चुकीं प्रतिभाशाली छात्रा संध्या साहू ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। इस घटना से छुरा नगर, खेल और शैक्षणिक जगत में शोक और स्तब्धता की लहर दौड़ गई है। संध्या को लोग ‘छुरा की गोल्डन गर्ल’ के नाम से जानते थे। घटना छुरा नगर के आवासपारा इलाके की है, जहां संध्या का शव उसके घर के किचन में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। वह कचना धुरवा महाविद्यालय में ग्रेजुएशन की छात्रा थी। पुलिस को अभी आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।  मां के सामने मिला बेटी का शव प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय संध्या की मां नहाने गई हुई थीं। लौटने पर उन्होंने संध्या को फंदे से लटका देखा और शोर मचाया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई है। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि संध्या किसी मानसिक तनाव में थी या नहीं, यह जांच के  एक होनहार खिलाड़ी, छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया स्थानीय लोगों के अनुसार, संध्या एक प्रतिभावान खिलाड़ी थी। उसने भुवनेश्वर, रायपुर, बालोद, गरियाबंद, कोलकाता और बीकानेर जैसे आयोजनों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था। उसकी उपलब्धियों ने उसे कम उम्र में ही विशेष पहचान दिलाई थी। वह न केवल खेल में बल्कि पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही थी। संध्या के पिता स्कूल बस चालक हैं और परिवार सामान्य आर्थिक स्थिति वाला है। इस अचानक हुई दुखद घटना से परिजन सदमे में हैं। क्षेत्रवासियों, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और सहपाठियों में गहरा शोक व्याप्त है। सबके मन में एक ही सवाल है कि इतनी होनहार छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया? संध्या की आत्महत्या एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि प्रतिभा के साथ मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सहयोग भी उतना ही जरूरी है। ऐसी घटनाएं समाज और तंत्र दोनों के लिए चिंतन का विषय बनी हुई है ।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!