सी.एस.ई.बी. के पुराने राखड़ डेम के नीचे फिर हुई रेत चोरों पर कार्रवाई जिला टाॅस्क फोर्स ने पकड़े दो ट्रैक्टर, अवैध रेत खनन कर चोरी में लगे थे ट्रैक्टर

कोरबा । कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर रेत चोरों पर लगाम कसने जिला टाॅस्क फोर्स की कार्रवाई जारी है। भरी दोपहरी में टाॅस्क फोर्स ने फिर अवैध रेत खनन तथा रेत चोरी में लगे दो ट्रैक्टर ढेंगुरनाला से जप्त किये। यह ट्रैक्टर सी.एस.ई.बी. के पुराने राखड़ डेम के नीचे ढेंगुरनाला से रेत चोरी में लगे थे। दोनो ट्रैक्टरों को डिप्टी कलेक्टर आशीष देवांगन और नायब तहसीलदार पंचराम सलामे ने नाले में खुद उतरकर पकड़ा।
अवैध रेत चोरी में लगे एक ट्रैक्टर में रेत ओवरलोड के कारण वह नाले में ही फंस गया था तथा उसके पलटने की भी आशंका बनी हुई थी। बामुश्किल ट्रैक्टर को रेत सहित नाले से निकालकर खनिज विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द किया गया है। दूसरा ट्रैक्टर रेत भरने की प्रत्याशा में अवैध उत्खनन स्थल पर खाली खड़ा था जिसे भी जप्त कर लिया गया है। दोनों ट्रैक्टरों को उचित कार्रवाई के लिये खनिज विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द किया गया है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!