बिलासपुर में कुएं में मिली पिता-बेटे की लाश:मरे मेढकों को निकालने गया था बेटा; जहरीली गैस, करंट या डूबने से मौत की आशंका

बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम ऊनी में सोमवार शाम कुएं में पिता-बेटी की लाश मिली है। जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले कैलाश गोस्वामी (40 वर्ष) ने अपने घर के पीछे बाड़ी में एक रिंगनुमा कुआं बनवाया था। कुछ दिनों से उसकी सफाई नहीं होने के कारण उसमें बदबू आ रही थी और कई मेंढक मरे पड़े थे।

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 5 बजे कैलाश का बेटा अंशु गोस्वामी, जो कि 9वीं कक्षा में पढ़ता था, कुएं से मेंढक निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी वह अचानक कुएं में गिर गया। बेटे को गिरते देख कैलाश उसे बचाने के लिए कुएं में कूद पड़ा, लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल सके।

जहरीली गैस, करंट या डूबने से मौत की आशंका

कुएं की गहराई करीब 25 फीट थी और उसमें लगभग 5 फीट पानी भरा हुआ था। आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस, करंट या डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घटना की सूचना शाम 7 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

हादसे के वक्त पत्नी अंदर सो रही थी

सीपत थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के समय कैलाश की पत्नी घर के अंदर सो रही थीं, इसलिए उन्हें देर से इसकी जानकारी मिल सकी। मृतक पेशे से ड्राइवर था। फिलहाल, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!