प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, कुल बीमित राशि का 2 प्रतिशत प्रीमियम के रूप में देना होगा

:– गरियाबंद जिले के किसान खरीफ मौसम में फसल बीमा के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। राज्य शासन द्वारा किसानों के फसल को प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, कीटव्याधि, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसान मुख्य फसल धान सिंचित, असिंचित धान एवं अन्य फसल मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, कोदो, कुटकी एवं रागी का बीमा करा सकते हैं। मुख्य फसल में बीमा ईकाई ग्राम तथा अन्य फसल में बीमा ईकाई राजस्व निरीक्षक मंडल निर्धारित किया गया है। जिस किसान का अधिसूचित ग्राम में अधिसूचित फसल के लिए वित्तीय संस्थानों से मौसमी कृषि ऋण स्वीकृत/नवीनीकृत हुआ है, उनका अनिवार्य रूप से बीमा किया जाएगा। इनके अलावा ऐच्छिक आधार पर अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी गैर ऋणी योजना में भाग लेंगे। 

खरीफ मौसम के लिए बीमा राशी निर्धारित किया गया है, कुल बीमित राशी का 2 प्रतिशत किसानों द्वारा प्रीमियम के रूप में देना होगा। धान सिंचित हेतु 60 हजार (प्रिमीयम रू.1200 प्रति हे.), धान असिंचित हेतु 45 हजार (प्रिमीयम रू.900 प्रति हे), मक्का हेतु 46 हजार (प्रिमीयम रू.920 प्रति हे), कोदो हेतु 18 हजार (प्रिमीयम रू.180 प्रति हे), कुटकी हेतु 19 हजार (प्रिमीयम रू.190 प्रति हे ), रागी हेतु 17 हजार (प्रिमीयम रू.170 प्रति हे), अरहर हेतु 42 हजार (प्रिमीयम रू.840 प्रति हे), उड़द हेतु 25 हजार (प्रिमीयम रू. 500 प्रति हे), मूंग हेतु 25 हजार (प्रिमीयम रू. 500 प्रति हे), मूंगफली हेतु 47 हजार (प्रीमियम रू. 940 प्रति हे) निर्धारित किया गया है।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत 

अऋणी किसान आवष्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बी-1, पी-2 तथा फसल बुवाई प्रमाण पत्र के साथ अपने नजदीकी सीएससी सेंटर अथवा संबंधित बैंक में फसल बीमा करा सकते है। कृषि विभाग द्वारा जिले में प्रतिकूल मौसमी परिस्थिति को देखते हुए किसानों से फसल बीमा हेतु निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई के पूर्व अपने फसलों का बीमा अवष्य कराने की अपील की गई है। इसके लिए समिति, संबंधित बैंक, बीमा प्रदायक कम्पनी बजाज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमि, लोक सेवा केन्द्र, कृषि विभाग के मैदानी अमलों से संपर्क कर कृषकगण फसलों का बीमा करा सकते है।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!